मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिस्टी नोएम को गृह सुरक्षा मंत्री पद से हटा कर उनकी जगह मार्कवेन मुलिन को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 31 मार्च से प्रभावी होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मार्कवेन मुलिन गृह सुरक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि क्रिस्टी नोएम पश्चिमी गोलार्ध में सुरक्षा पहल, ‘द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज़’ की विशेष दूत बनाई जाएंगी। उन्होंने मार्कवेन मुलिन को सरकार की नीतियों का प्रबल समर्थक बताया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मार्कवेन मुलिन सीमा सुरक्षा और अवैध आप्रवासन और मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने को प्राथमिकता देंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



