मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में वायुसेना के दोनों पायलट की मौत हो गई है। आईएएफ ने बताया, ‘Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था, जो कि जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हुआ।’ भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, ‘आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है, जिन्हें Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं।’ वायुसेना ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आईएएफ के सभी कर्मचारी गहरी संवेदना जताते हैं, और इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।’
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने बीते दिन गुरुवार, 5 मार्च को रात 9 बजकर 34 मिनट पर फाइटर जेट के गायब होने की खबर दी थी। इस फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क में आया था। Su-30MKI एक दो-सीटर फाइटर जेट है जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है। इस फाइटर जेट के गायब होने के साथ ही आईएएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वायुसेना ने देर रात सुखोई फाइटर जेट के मिलने की जानकारी दी, लेकिन ये एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुका था। आईएएफ ने बताया कि फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



