आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

0
81
आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। जवाब में कोलकाता ने 166 रनों का टारगेट 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के बाद कोलकाता 9 मैचों में 3 जीत के साथ 8वें नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद 10 मुकाबलों में 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 28 बॉल पर 61 रन बनाए। जबकि ईशान किशन ने 42 रन की अहम पारी खेली। हेड और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। वहीं कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 बॉल पर 59 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 रन का योगदान दिया। रघुवंशी और रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की पार्टनरशिप हुई। रिंकू सिंह ने 11 बॉल पर नाबाद 22 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार औक साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here