मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच, सरकार ने कहा है कि वह ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों को सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने 2 मई से देश के हवाई क्षेत्र में सामान्य हवाई यातायात को पूरी तरह से बहाल कर दिया है, और क्षेत्रीय तनाव के कारण लगाए गए सभी अस्थायी सुरक्षा प्रतिबंध हटा दिए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात की विमान कंपनियां संयुक्त अरब अमीरात से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक सडक मार्ग के माध्यम से ईरान से 2 हजार 500 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहायता की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि कल तक देश भर में 19 सौ से अधिक छापे मारे गए। वहीं, उद्योग के आधार पर कल देश भर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई और लगभग 47 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



