आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

0
86
आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई को 4 विकेट से शिकस्त दी। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 148 रनों का लक्ष्य 6 विकेट खोकर 19वें ओवर में हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडेय ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें से सीधे छठे पायदान पर पहुंच गई है और अब टीम के 13 मैचों में 13 पॉइंट हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब थी थी। सिर्फ 23 के स्कोर पर मुंबई के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। रोहित शर्मा 15 रन, रेयान रिकेलटन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नंबर तीन पर बैटिंग करने आए नमन धीर अपना खाता भी नहीं खोल सके। वह तीन गेंदों में डक पर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 49 बॉल पर 43 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की। अंत में कोर्बिन बॉश ने 18 बॉल पर 32 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 10 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका फिन एलन के रूप में लगा। वह 5 बॉल पर 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे ने मनीष पांडे के साथ मिलकर 28 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। वहीं चौथे विकेट के लिए रोवमैन पॉवेल ने मनीष पांडे के साथ 47 बॉल पर 64 रन बनाकर इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत सुनिश्चित कर दी। मनीष पांडे 33 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट बुमराह ने लिया। वहीं रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। पॉवेल के आउट होने तक कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के करीब पहुंच चुकी थी। अंत में रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में चौका जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here