आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

0
106
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। गुजरात टाइटंस ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे गुजरात टाइटंस ने 39 रन से जीता था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here