इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन में हेलीकॉप्टर क्रैश, 8 लोगों की मौत की खबर

0
84
इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन में हेलीकॉप्टर क्रैश, 8 लोगों की मौत की खबर
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन प्रांत में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल शवों और मलबे को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इंडोनेशिया की बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद शफीई ने बताया कि एयरबस H130 हेलीकॉप्टर का संपर्क गुरुवार सुबह मेलावी के एक बागान क्षेत्र से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद टूट गया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शफीई ने कहा, “दुर्घटना या संपर्क टूटने की जगह घने जंगलों वाले इलाके में है, जहां ऊंची-नीची पहाड़ी जमीन है।” उन्होंने बताया कि बचाव दल को कुछ मलबा मिला है, जिसके हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा होने का शक है। यह मलबा उस जगह से लगभग 3 किलोमीटर (2 मील) पश्चिम में मिला है, जहां संपर्क टूटा था। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।” स्थानीय बचाव एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार छह यात्री और दो क्रू सदस्यों की मौत हो गई। सेना और पुलिस कर्मियों सहित बचाव दल शुक्रवार को जमीनी रास्तों से दुर्घटना स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। शफीई ने बताया कि यह बागान क्षेत्र एक इंडोनेशियाई पाम ऑयल कंपनी, ‘चित्रा महकोटा’ के स्वामित्व में था और हेलीकॉप्टर ‘मैथ्यू एयर नुसंतारा’ का था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here