आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

0
94
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा। इस मैच में पंजाब किंग्स पर लगातार 4 मैच हारने का दबाव होगा। उसके लिए मुंबई इंडियंस चुनौती बन सकती है। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी यह मान चुके हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की स्थिति से आखिरी 5 ओवरों में मैच गंवा दिया था। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। आज जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर : शशांक सिंह।

मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर : रोहित शर्मा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here