मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दो दशक की अल्पावधि में देश के 140 करोड़ नागरिकों का विश्वास जीता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गाजियाबाद में आज एनडीआरएफ के राष्ट्रपति ध्वज समारोह में कहा कि देश में कहीं भी कोई आपदा आए या आने के संकेत मिले तब एनडीआरएफ की मौजूदगी से लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सशस्त्र बल को राष्ट्रपति ध्वज सम्मान मिलना उसके लिए गर्व की बात है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आपदा के समय एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंचायतों, राज्य निकायों, एनसीसी, एनएसस और हजारों आपदा मित्रों के प्रयासों की भी सराहना की है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ के कर्मी जब भी राहत और बचाव कार्यों के लिए दुनिया में कहीं भी जाते हैं उन्हें हमेशा लोगों का प्यार और विश्वास मिलता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ के बीस वर्ष केवल गौरवपूर्ण उपलब्धियों के सिर्फ दो दशकों का समयांतराल नहीं है बल्कि इस दौरान बल अपने सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति से सम्मान भी प्राप्त किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



