मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 24वां मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट जीत दर्ज की। पंजाब के लिए यह इस सीजन की चौथी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह लगातार चौथी हार है। इस जीत के बाद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। मुकाबले की बात करें तो वहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस टारगेट को पंजाब किंग्स ने आसानी से 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के लिए इस मैच में डी कॉक ने शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। वहीं नमन धीर ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। डी कॉक 60 बॉल पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं नमन धीर ने 31 बॉल में तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने मैच विनिंग पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया। अय्यर 35 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने इस मैच में 39 बॉल पर नाबाद 80 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



