मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा से जुडे़ दो आधुनिक सुरक्षा भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त, सुरक्षा है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। साथ ही यह भी कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में दो लाख उन्नीस हजार से अधिक भर्तियां की हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी जन समस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



