मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना-ग्रैप उप-समिति ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप के प्रथम चरण के अंतर्गत सभी उपाय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। यह निर्णय दिल्ली के दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई के 226 दर्ज होने के बाद लिया गया, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खराब श्रेणी में आता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रैप के प्रथम चरण में सड़कों की नियमित मशीनीकृत सफाई और जल छिड़काव, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, उचित अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी, बेहतर यातायात प्रबंधन और उद्योगों, बिजली संयंत्रों और ईंट भट्टों में उत्सर्जन नियंत्रण जैसे उपाय शामिल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



