आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

0
98
आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार लय में है। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 3 और गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में राजस्थान 6 रन से जीता था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here