मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-कनाडा का संयुक्त वक्तव्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का समापन शुक्रवार को नई दिल्ली में हुआ। यह वार्ता दोनों देशों के व्यापार मंत्रियों द्वारा इस वर्ष 2 मार्च को हस्ताक्षरित संदर्भ शर्तों के अनुसार आयोजित की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि वार्ता में दोनों पक्षों के बीच रचनात्मक और सार्थक सहयोग देखने को मिला। भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक संतुलित, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश रचनात्मक और सहयोगात्मक भावना से वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



