मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना आज से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना कल दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार को वे भारतीय खाद्य आयातक मंच और एसोचैम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत करेंगे और भारतीय उद्योग परिसंघ-सी.आई.आई. के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिली के विदेश मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत ने पिछले चार वर्षों में विकसित देशों के साथ आठ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 30 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में आईसीएआई वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जल्द ही चिली के साथ एक व्यापार समझौता करेगा। इससे देश के विकास और औद्योगिक जरूरतों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



