आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

0
97
आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया जिसे आरसीबी 2 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर बनाया है। इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही जिसमें उन्होंने 28 के स्कोर तक अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुश्किल स्थिति से निकालने का प्रयास किया। नमन धीर इस मुकाबले में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं तिलक वर्मा 57 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए तो वहीं जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद क्रुणाल पांड्या और जैकब बेथेल ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी करने के साथ मुकाबले में वापस लेकर आने का काम किया। बेथेल इस मैच में 27 रनों की पारी खेलकर आउट हुए तो वहीं क्रुणाल पांड्या के बल्ले से बेहतरीन 73 रनों की पारी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने चार जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा गजनफर और बावा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here