मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के समर्पण, नवाचार और दृढ़ता को नमन किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में वर्ष 1998 में सफल पोखरण परमाणु परीक्षण को संभव बनाने वाले वैज्ञानिकों के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व राजनीतिक साहस और कुशल नेतृत्व को भी याद किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पोखरण से लेकर अंतरिक्ष, डिजिटल नवाचार, रक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों में अभूतपूर्व प्रगति तक, भारत की यात्रा ज्ञान और आत्मनिर्भरता की शक्ति को दर्शाती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



