मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स से बेहतर है। दोनों के बीच 23 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें 14 सनराइजर्स हैदराबाद और 9 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट प्लेयर : ट्रैविस हेड।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर : रवींद्र जडेजा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



