मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रिकेट में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 से पहले खेले गए वार्म-अप मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हरा दिया है। ब्रिटेन के कार्डिफ में कल खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। भारती फुलमाली ने नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 रन का योगदान दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट और राधा यादव ने 3 विकेट लिए। भारत का अगला वार्म-अप मैच कल मेज़बान इंग्लैंड से होगा। वहीं, विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



