मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान आंदोलन के माध्यम से ब्रिटिश शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता का स्वर बुलंद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें आदिवासी गौरव, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अमर प्रतीक बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को उनके अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया और जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज भी बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के विरुद्ध संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण लाखों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



