आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत की खबर

0
100

उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हादसे हो रहे है। अब यूपी के मैनपुरी से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। यहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा घुसी। ये हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

मीडिया की माने तो, इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार से चारों शवों को बाहर निकाला, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। मृतकों की पहचान में जिसान, आदिल, अमन हसन के रूप में हुई है। SP विनोद कुमार ने कहा- आज एक कार, एक साइड में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में मौजूद 4 लोगों की मृत्यु हो गई, ये कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here