प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन किया। मीडिया की माने तो, यह देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दर्शना जरदोश भी शामिल हुई। भारत टेक्स-2024 का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री के 5F विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के जरिए खेत से लेकर विदेश पर एकीकृत रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है। जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज का कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों, भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।” हम कपड़ा मूल्य श्रृंखला के सभी तत्वों को 5F से जोड़ रहे हैं। यह 5F फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और विदेशी है। एक तरह से पूरा दृश्य हमारे सामने है, पांच एफ के इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, हम किसानों, एमएसएमई और निर्यात को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमने निवेश और टर्नओवर के मामले में एमएसएमई की परिभाषा में भी संशोधन किया है, इससे उद्योगों का पैमाना और आकार की वृद्धि होगी। बड़े होने के बाद भी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

पीएम ने कहा कि, ये आयाम है Vocal for Local का। आज पूरे देश में Vocal for Local और Local to Global का जन-आंदोलन चल रहा है। आज भारत में हम scale के साथ ही इस sector में skill पर भी बहुत जोर दे रहे हैं। देश में National Institute Of Fashion Technology यानी NIFT का नेटवर्क 19 संस्थानों तक पहुंच चुका है। इन संस्थानों से आसपास के बुनकरों और कारीगरों को भी जोड़ा जा रहा है। आज भारत, दुनिया में कॉटन, जुट और सिल्क के बड़े उत्पादकों में से एक है। लाखों किसान इस काम में जुटे हैं। आज, 100 से अधिक देशों के 3000 से अधिक प्रदर्शक, 3 हजार खरीदार और 40,000 व्यापार आगंतुक इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक साथ आए हैं। यह कार्यक्रम सदस्यों के लिए कपड़ा पारिस्थितिकी तंत्र से मिलने और अपने विचार साझा करने के लिए एक मंच बन गया है।
प्रधानमंत्री कहते है कि, सरकार आज लाखों कॉटन किसानों को सपोर्ट कर रही है, उनसे लाखों क्विंटल कॉटन खरीद रही है। सरकार ने जो कस्तूरी कॉटन लॉन्च किया है, वो भारत की अपनी पहचान बनाने की ओर एक बड़ा कदम होने वाला है। परिधान बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं और handloom में तो इससे भी ज्यादा है। Textile के अलावा खादी ने भी हमारे भारत की महिलाओं को नई शक्ति दी है। मैं ये कह सकता हूं कि बीते 10 वर्षों में हमने जो भी प्रयास किए, उसने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



