मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इससे पहले गुवाहाटी में हुई मंत्रिमंडल बैठक में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि सत्र में पेश किए जाने वाले कई विधेयकों को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत विधेयकों में असम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम स्थापना और परिचालन सुविधा विधेयक-2026, असम जन विश्वास विधेयक 2026, असम पर्यटन विकास और पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 और असम व्यापार सुगमता संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल ने आपात सेवाओं को मजबूत करने, औद्योगिक विकास बढ़ाने और शासन सुधार के उद्देश्य से कई नीतिगत फैसलों को भी मंजूरी दी है। इसके तहत हेल्पलाइन-112 के तहत एकीकृत आपात कार्रवाई प्रणाली के लिए रु. 100 करोड़ के व्यय को स्वीकृत किया गया है, जिसका लक्ष्य पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय द्वारा आपात सेवाओं को सशक्त और सुचारु बनाना है। साथ ही पर्यटन, औद्योगिक विकास, भूमि प्रशासन और खनिज संसाधन प्रबंधन से जुड़े अन्य उपाय भी मंजूर किए गए हैं।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



