मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम “सहकार से समृद्धि” लक्ष्य के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें 232 अनाज भंडारण गोदाम का उद्घाटन, सहकार वन और टिश्यू कल्चर केंद्र के लिए भूमि भूजन, राष्ट्रीय सहकारिता डेटाबेस के तीसरे चरण की शुरुआत तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के दुग्ध आपूर्ति समीक्षा डैशबोर्ड पोर्टल का शुभारंभ शामिल हैं। साथ ही डेयरी पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने संबंधी पहलें, सहकारी दुग्ध उत्पादक संगठन लिमिटेड का शुभारंभ, गोमय सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन और राष्ट्रीय शहरी सहकारिता वित्त और विकास निगम की दो प्रमुख पहलें भी लॉन्च की जाएंगी। वहीं 50 हजार प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को ई-समितियों में परिवर्तित किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रोग्राम के दौरान भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बीच बीज आपूर्ति प्रणाली तथा दुग्ध सहकारी समितियों के मॉडल विधानों से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, और मंत्रालय की उपलब्धियों पर एक पुस्तिका का विमोचन भी होगा। मत्स्य, पशु पालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह), राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुरलीधर मोहोल सहित कई गण्यमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहेंगे। मंत्रालय ने पिछले पाँच वर्षों में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी बैंकों, डेयरी सहकारियों, शहरी सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय सहकारी संस्थानों और राज्य सहकारी समितियों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



