आरकॉम के पूर्व एमडी अमिताभ झुनझुनवाला को धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार

0
75
सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मामला किया दर्ज
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशंस ग्रुप के पूर्व प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला को सीबीआई ने करोड़ों रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। उसे मुम्‍बई के आर्थर रोड़ जेल में ले जाया गया है। इससे पहले वे धनशोधन मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थे। मुंबई की एक अदालत ने सीबीआई को उनकी गिरफ्तारी की अनुमति दी और बाद में दिल्ली से स्थानांतरण और देर रात होने के कारण उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई का आरोप है कि उनके निर्देशों पर बैंक ऋण निधि का दुरुपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ऋण देने वाली संस्थाओं को नुकसान हुआ। यह मामला भारतीय स्‍टेट बैंक से लिए गए 1200 करोड़ रुपये के सावधि ऋण, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लिए गए 500 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ क्रेडिट और सिंडिकेट बैंक से लिए गए 350 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा के कथित दुरुपयोग से संबंधित है। एजेंसी ने पहले ही 16 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। हालांकि आरोप पत्र में झुनझुनवाला का नाम नहीं है, लेकिन उसके खिलाफ जांच जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here