मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने इबोला वायरस से निपटने के लिए अफ्रीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र-सीडीसी को चिकित्सा सहायता की 43 टन की दूसरी खेप भेजी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस खेप में निदान, निगरानी उपकरण और दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि इससे अफ्रीकी संघ के सदस्य देशों को इबोला वायरस से निपटने में मदद मिलेगी। इससे पहले, 24 मई को, भारत ने सीडीसी को चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



