मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया में एक नया सरकारी नियम लागू हो गया है, जिसके अंतर्गत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए उन डिजिटल प्लेटफॉर्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो उन्हें अश्लीलता, साइबरबुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी की आदत के संपर्क में ला सकते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि प्रतिबंध धीरे-धीरे लागू किए जाएंगे, ताकि सभी प्लेटफॉर्मों को अनुपालन के लिए समय मिल सके। इंडोनेशिया की संचार और डिजिटल मामलों की मंत्री ने इस नियम की घोषणा करते हुए कहा कि इससे देश के लगभग 7 करोड़ बच्चे प्रभावित होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कदम के साथ, इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है जिसने बच्चों को YouTube, TikTok, Facebook, Instagram, Threads, X, Bigo Live और Roblox जैसे प्लेटफॉर्मों पर खाते बनाने से प्रतिबंधित कर दिया है। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



