मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नयागढ़ जिले में कल रात एक सडक दुर्घटना में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 40 से अधिक घायल हो गये। यह दुर्घटना हनुमान घाटी के निकट तब हुई जब ब्रह्मपुर से हरिशंकर जा रही लगभग साठ यात्रियों वाली एक निजी पर्यटन बस सड़क किनारे की एक चट्टान से टकराकर पलट गई। यह टक्कर बहुत भीषण थी। टक्कर होने के साथ कई यात्री बस से बाहर गिर पडे और दस से अधिक सवारी बस में फंस गये। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और आपात कर्मियों के साथ पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। घायलों को दासपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल करीब 15 सवारियों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



