इंदौर : चड्डी बनियान गैंग एक्टिव, चोरी और गार्ड से मारपीट करने की घटना CCTV में हुई कैद

0
226

मप्र : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में लगातार बदमाश पुलिस को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में चड्डी बनियान गैंग ने पुलिस सुरक्षा में सेंध लगाते हुए बाईपास पर प्रेरणा सदन व फाइलिंग सिर्टी में गार्ड को बंधक बनाकर नकबजनी की घटना को अंजाम दिया है। चड्डी बनियान गैंग द्वारा वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे ही मामले की जांच करने की बात कर रही है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिहाज से पुलिस कमिश्नरी लगाई गई थी लेकिन बावजूद उसके शहर में लगातार बदमाश वारदातों को बेखोफ होकर अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस कमिश्नरी पर सवाल उठना लाजमी है। दरअसल इंदौर के धार रोड बाईपास पर प्रेरणा सदन व फाइलिंग सिर्टी में नकबजनी की घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमे 10 से 12 चड्डी बनियान पहने लोग गार्ड के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। चड्डी बनियान गैंग द्वारा गार्ड को हथियार की नोक पर पिटाई करने का वीडियो दिखाई दे रहा है। चड्डी बनियान गैंग द्वारा चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर सीसीटीवी के आधार पर चड्डी बनियान गैंग की तलाश कर रही है हालांकि पुलिस ने पूरे ही मामले में कितने रुपए की नकद लूटने की वारदात हुई है उसका खुलासा नहीं किया है।

बाईट – सुनील शर्मा,थाना प्रभारी

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here