जयपुर: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान विधानसभा को किया संबोधित

0
330
जयपुर: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान विधानसभा को किया संबोधित
Image Source : Twitter @rashtrapatibhvn

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि – “राजस्थान के लिए यह विशेष गौरव की बात है कि वर्तमान संसद के दोनों सदनों की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायकों द्वारा की जा रही है। उपराष्ट्रपति के रूप में राज्यसभा के अध्यक्ष श्री जगदीप धनखड़ जी तथा लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी राजस्थान में विधानसभा सदस्य रह चुके हैं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि – “राष्ट्रपति भवन के निर्माण में लगे अधिकांश पत्थर राजस्थान से ही गए थे। राष्ट्रपति भवन के सुंदर निर्माण में राजस्थान के अनेक कारीगरों का परिश्रम और कौशल शामिल है। ‘जयपुर कॉलम’ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण की शोभा बढ़ाता है। अतिथि को देवता समझने की भारतीय भावना का बहुत अच्छा उदाहरण राजस्थान के स्नेही लोग प्रस्तुत करते हैं। राजस्थान में लोकप्रिय गीत ‘पधारो म्हारे देस’ में अभिव्यक्त अतिथि सत्कार की भावना को यहां के लोगों ने अपने व्यवहार में ढाला है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि – “स्वाभिमान के लिए संग्राम करने की भावना राजस्थान की धरती के लोगों में कूट-कूट कर भरी हुई है। यही भावना राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का आधार रही है। जनजातियों सहित राजस्थान के सभी समुदायों के लोगों ने देशप्रेम के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। मैं राजस्थान के समग्र विकास तथा राज्य के सभी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।”

Courtsey : Twitter @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #PresidentMurmu #RajasthanLegislativeAssembly #Jaipur #Rajasthan #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here