मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप और धनशोधन मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार किया है। कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कल शांतनु से साढ़े दस घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी शांतनु को सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार द्वारा चलाए जा रहे कथित आपराधिक गिरोह से जुड़े धनशोधन मामले में कई बार पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, उन्होंने बार-बार ईडी के समन को नजरअंदाज किया, जिसके बाद ईडी ने शांतनु के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। सूत्रों के अनुसार, ईडी को शांतनु बिस्वास से जुड़े कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन मिले हैं, जिनमें सोना पप्पू और उनके करीबी सहयोगी शामिल हैं। शांतनु बिस्वास का नाम उन दस्तावेजों से भी जुड़ा था, जो कारोबारी जॉय कामदार से बरामद हुए थे। जॉय कामदार को इसी मामले में वित्तीय लेनदेन से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने ईडी ने सोना पप्पू मामले के सिलसिले में फर्ना रोड स्थित शांतनु के आवास पर छापेमारी भी की थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



