मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गुरुग्राम में भारतीय पेट्रोलियम प्रबंधन संस्थान में 11वें विचार-मंथन सत्र की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सत्र में भारत के तेल और गैस क्षेत्र में अनुसंधान, विकास, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गहरे पानी में ड्रिलिंग सहित घरेलू अन्वेषण और उत्पादन क्षेत्र में और सुधार लाने पर भी चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा बैठक में आकस्मिक योजना और वैश्विक व्यवधानों से उत्पन्न जोखिम कम करने के लिए भारत के ऊर्जा आयात में विविधता लाने के तरीकों की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय नवाचार और क्षमता द्वारा संचालित सुरक्षित, किफायती, टिकाऊ और आत्मनिर्भर ऊर्जा सुनिश्चित करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



