मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर में रोडवेज बस टर्मिनल, खण्ड विकास कार्यालय भवन सहित 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और उपस्थित जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडे, सीए शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कार्यक्रम में स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार केवल विकास कार्यों की घोषणा नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारकर उनका लोकार्पण भी करती है। गदरपुर रोडवेज बस टर्मिनल इसका सशक्त उदाहरण है। पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड की जनता ने विकास को केवल सुना नहीं, बल्कि उसे धरातल पर साकार होते हुए देखा है। यही कारण है कि आज प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



