मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के अंतर्गत बस्तर संभाग के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए विशेष प्रावधानों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। सीएम विष्णु देव साय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बस्तर के अंतिम छोर तक विकास की राह और मजबूत होगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुलाकात के दौरान बस्तर की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर 10 किलोमीटर की परिधि में स्थित बसाहटों को एक क्लस्टर मानने का प्रस्ताव रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही। सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा संकल्प है – छत्तीसगढ़ के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और बदलते छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई गति देना।”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



