मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद किया और प्रदेश के समग्र विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, माननीय प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत उपस्थित रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होने के साथ सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु हैं। समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों से अपेक्षा है कि वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



