मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के अंतर्गत पर्यटकों को टिकट प्रदान कर ‘पटना जॉय राइड’ का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट परिसर में बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित स्टेट हैंगर का भी उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस अवसर पर कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त चार प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह पहल बिहार को पर्यटन और विमानन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ रोजगार, निवेश और विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



