मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अमरोहा के धनौरा और अमरोहा विधान सभा क्षेत्रों में 207 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी तथा लैपटॉप वितरित किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘नया उत्तर प्रदेश’ आज आस्था के साथ ही सुरक्षा, सुशासन एवं समृद्धि का सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



