मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। बसपा सुप्रीमो मायावती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। गुरुवार सुबह उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित आवास पर लाया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जब बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, उस समय उमाशंकर सिंह ही पार्टी के अकेले ऐसे प्रत्याशी थे, जिन्होंने बसपा के चुनाव चिह्न पर रसड़ा सीट से जीत हासिल की थी। वह लगातार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर सदन पहुंचते रहे। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ थी और वे जनसेवा के लिए भी काफी लोकप्रिय थे।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



