मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की और हरियाणा में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, कौशल विकास और डेटा-आधारित प्रशासन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वर्ल्ड बैंक ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार के सहयोग से विकसित एआई सैंडबॉक्स को अक्टूबर में कोरिया डिजिटल समिट में वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जो राज्य के डिजिटल नवाचार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने आगे बताया कि वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इस समिट में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



