मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी एवं बड़ी ग्राम पंचायतों के विकास तथा बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार करें और नगरों के पास के पंचायतों के प्रबंधन को प्रभावी बनाएं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत घरों में गौपालन तथा गो-समितियों को प्रोत्साहित करें। बड़े और बेहतर कार्य कर रहे स्व-सहायता समूहों को लघु उद्योगों तथा एमएसएमई गतिविधियों से भी जोड़ें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि ग्रामीण सड़क विकास के अंतर्गत गुणवत्ता नियंत्रण, संधारण में प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अधिकतम लंबाई की पूर्णता के लिए भी मध्यप्रदेश, पूरे देश में प्रथम रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ड्रोन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण सड़कों की संधारण स्थिति के आंकलन का नवाचार जारी है। वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1.24 लाख कार्यों पर 2.62 लाख मजदूर दैनिक रूप से कार्यरत हैं। साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि सभी 208 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में वृंदावन ग्रामों का चयन तथा 33 जिलों के 135 ग्रामों की पंचवर्षीय कार्ययोजनाएं तैयार की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10,554 ग्राम पंचायत भवनों में ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि जनपद पंचायत उज्जैन की सभी 76 ग्राम पंचायतों में सोलर विलेज पायलट परियोजना पर कार्य जारी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



