केंद्रीय मंत्री नायडू ने 11 नए फ्लाइंग ट्रेनिंग संगठनों को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ सौंपे, एफटीओ स्लॉट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप किया लॉन्च

0
55
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 11 नए फ्लाइंग ट्रेनिंग संगठनों को 'लेटर ऑफ इंटेंट' सौंपे, एफटीओ स्लॉट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप किया लॉन्च

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर के. सिन्हा और एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार की उपस्थिति में 11 नए फ्लाइंग ट्रेनिंग संगठनों को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ सौंपे और एफटीओ स्लॉट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह कदम ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए, घरेलू प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाने, डिजिटल इनोवेशन और पायलट बनने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतर अवसर पैदा करके भारत के पायलट प्रशिक्षण इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

News Source : Social Media

Image Source : X @MoCA_GoI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here