उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

0
139
Image source: @VPIndia
Image source: @VPIndia

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल हुए है। इस दौरान उन्‍होंने समारोह की अध्यक्षता की और समारोह को संबोधित भी किया।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिलाएं सबसे बड़ी हितधारक हैं और उन्होंने कॉरपोरेट घरानों से आगे आने तथा लड़कियों की शिक्षा में योगदान देने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उद्योगपति विदेशी गैर-लाभकारी संगठनों को काफी दान देते हैं। कॉरपोरेट घरानों को आगे आना चाहिए और अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) निधि का इस्तेमाल लड़कियों की शिक्षा में करना चाहिए।’’ उन्‍होंने आगे कहा कि एक लड़की को शिक्षित करने से पूरी पीढ़ी बदल सकती है और एक क्रांति आ सकती है। कॉलेज की छात्राओं को नए संसद भवन का दौरा करने का निमंत्रण देते हुए धनखड़ ने उन्हें सैनिक बताया जो ‘अमृत काल’ के अगले 25 वर्षों में स्वर्णिम काल की शुरुआत करेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here