मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

0
237

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानि बुधवार को शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल नौ बैठकें होंगी। कुल 13 दिन चलने वाले सत्र में 2303 प्रश्न भेजे गए हैं। इनमें 1163 तारांकित हैं। चार स्थगन, 259 ध्यानाकर्षण और 12 अशासकीय संकल्प आएंगे।

जानकारी के अनुसार, 16वीं विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्‍थगित कर दी गई। अब वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अंतरिम बजट गुरुवार को पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल जब अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां सदन में लहराई और नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर जनता से धोखेबाजी का आरोप लगाया और सदन से बहिर्गमन कर गए। राज्यपाल का अभिभाषण पूरा होने के बाद कृतज्ञता ज्ञापन रामेश्वर शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here