मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने होली के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये त्योहार नवजीवन, आशा और भारत की सभ्यता की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध परंपराओं में गहराई से निहित होली भाईचारे, आपसी सम्मान और साझा आनंद को दर्शाती है, जिससे समाज का ताना-बाना मजबूत होता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आशा व्यक्त की कि होली के रंग, हर दिल को खुशी और नई ऊर्जा से भर दें। उन्होंने नागरिकों से दयालुता फैलाने और अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



