राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान ने कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

0
88
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान ने कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान-कुंडली ने कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय, सास्काटून के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समझौता ज्ञापन पर एनआईएफटीईएम-के के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय और सस्केचेवान विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. बलजीत सिंह ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने कहा कि उच्च स्तरीय भागीदारी कृषि-खाद्य क्षेत्र में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में इस साझेदारी के रणनीतिक महत्व को दर्शाती है। मंत्रालय ने कहा कि इस पांच वर्षीय समझौते के अंतर्गत, दोनों संस्थान खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रणाली अर्थशास्त्र तथा व्यवसाय विकास में ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने के लिए सहयोग करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here