मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरक्षनगरी से लखनऊ में 23 करोड़ रूपए लागत की बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और हर विपरीत परिस्थिति में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने वाले प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों का सेवाभाव और अनुशासन प्रदेश की प्रगति व सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों का हृदय से अभिनंदन एवं मंगलमय शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



