नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ICAR के वैज्ञानिकों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के कृषि एवं पशुपालन मंत्रियों के साथ चर्चा की

0
72
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR के वैज्ञानिकों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के कृषि एवं पशुपालन मंत्रियों के साथ चर्चा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित 97वीं वार्षिक आम बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिकों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के कृषि एवं पशुपालन मंत्रियों के साथ सार्थक चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मुझे कहते हुए अत्यंत गर्व है कि आईसीएआर के हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, किसानों के पसीने, सरकार की नीतियों ने कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। अब हमें बीज से उत्पादन, उत्पादन से प्रोसेसिंग और फिर खेत से ग्लोबल मार्केट तक पूरी कृषि व्यवस्था को आगे बढ़ाना है। इसलिए राज्यवार और फसलवार मैपिंग जरूरी है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विकसित भारत का रास्ता खेत से होकर ही जाएगा। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से शक्ति की सप्तधारा में कृषि को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम एक टीम के रूप में कार्य करेंगे, और भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसमें आईसीएआर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChouhanShivraj

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here