मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा में 710 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र, स्वीकृति-पत्र, चेक, आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी तथा टूल किट भी वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज बुंदेलखंड उत्कृष्ट कनेक्टिविटी से जुड़कर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। साथ ही सीएम योगी ने इन विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



