मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में ‘हाई सीज़’ (खुले समुद्र) में मछली पकड़ने के काम को टिकाऊ तरीके से करने के लिए ‘लेटर ऑफ ऑथराइज़ेशन’ (एलओए) जारी करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने ‘ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन डॉक्यूमेंट’ भी लॉन्च किया और देश भर के दस ‘फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइज़ेशन’ और मछुआरों को ‘हाई सीज़ फिशिंग’ के लिए ‘लेटर ऑफ़ ऑथराइज़ेशन’ (एलओए) सौंपे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह पहल भारत की समुद्री यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है, क्योंकि यह भारतीय मछुआरों को देश के ‘एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन’ (ईईजेड) और ‘हाई सीज़’ (खुले समुद्र) की विशाल संभावनाओं का टिकाऊ तरीके से लाभ उठाने में सक्षम बनाती है।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



