मप्र : उमरिया में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर

0
70
Accident
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से दुखद सड़क हादसे की खबर है। कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे तेज रफ्तार आर्टिका कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना पर पुलिस व 108 एम्बुलेंस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार का चालक हादसे के बाद भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता चल सके। सभी मृतक ग्राम लीला, जिला अनूपपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here